Home latest प्रथिक नगर माहेश्वरी समाज संस्थान ने मनाया फागोत्सव के साथ होली स्नेह...

प्रथिक नगर माहेश्वरी समाज संस्थान ने मनाया फागोत्सव के साथ होली स्नेह मिलन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

ठाकुरजी की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं द्वारा होली के गीत, फाग नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी, विजेताओ को किया पुरस्कृत

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) विजय सिंह पथिक नगर माहेश्वरी समाज संस्थान अध्यक्ष मुकेश काबरा के नेतृत्व में क्षेत्र के माहेश्वरी परिवारों का होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन सांगानेर के महेश भवन में आयोजित किया गया। मीडिया प्रभारी मुकेश पोरवाल ने बताया की क्षेत्रीय माहेश्वरी महिला मंडल व युवा संगठन के सहयोग से किए गए इस आयोजन में समाज बंधुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। माहेश्वरी भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने फूलों की होली खेली और एक दूसरे को बधाइयां दी। साथ ही ठाकुरजी की प्रतिमा के समक्ष महिलाओं द्वारा होली के गीत, फाग नृत्य आदि की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। स्नेहमिलन के दौरान फैंसी ड्रेस, कपल गेम, सामूहिक महिला नृत्य और रिश्तों की रैंप वॉक जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। संस्थान अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि आयोजन मे 75 वर्ष के वरिष्ठ समाजजनो का स्वागत किया गया। महिला मंडल द्वारा होली की कपल डांस नृत्य प्रस्तुति दी गई। मंत्री कैलाश चंद्र गदिया ने बताया कि स्नेहमिलन में महासभा के पूर्व सभापति रामपाल सोनी, राधेश्याम चेचाणी, सांसद सुभाष बहेडिया, कैलाश चन्द्र कोठारी, राधेश्याम सोमाणी, अनिल बांगड़, दिनदयाल मारू, ओमप्रकाश गट्टयानी, सत्येन्द्र बिड़ला, रमेश राठी, नगर अध्यक्ष केदार गगराणी, महेन्द्र काकाणी, सुरेश कचोलिया, राजेन्द्र भदादा सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। आयोजन को सफल बनाने मे रवि बाहेती, प्रदीप शारदा, महावीर आगाल, रमेश चन्द्र कचोलिया, पहलाद काकाणी, गिरिराज कचोलिया, जेपी गंदोडिया, राम नोलखा, बृजेश जाजू, मनीष लढ़ा, विकास सोमानी, गिरिष बाहेती, गोविन्द अजमेरा, रामसहाय पटवारी, महावीर लढ़ा का विशेष सहयोग रहा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version