Home latest प्रधानमंत्री की 21 अप्रैल को प्रस्तावित बालोतरा यात्रा

प्रधानमंत्री की 21 अप्रैल को प्रस्तावित बालोतरा यात्रा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 21 अप्रैल को बालोतरा में देश के पहले एचपीसीएल इंटीग्रेटेड रिफाइनरी कम पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगी और राजस्थान के आर्थिक विकास को नई गति देगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस ऐतिहासिक आयोजन की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

रिफाइनरी से जुड़े प्रमुख उत्पाद

इस परियोजना में पेट्रोल, डीजल के साथ-साथ पॉलीप्रोपाइलीन, एलएलपीडीई, एचडीपीई, बेंजीन, टोल्यून और ब्यूटाडाइन जैसे महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों का उत्पादन किया जाएगा, जो विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों को मजबूती देंगे।

ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

पचपदरा स्थित इस रिफाइनरी की शोधन क्षमता 9 मिलियन मैट्रिक टन प्रतिवर्ष है और यह लगभग 4,400 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है। इसकी अनुमानित लागत 79,459 करोड़ रुपये है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना आयात पर निर्भरता कम करेगी और युवाओं को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रोजगार तथा कौशल विकास के अवसर प्रदान करेगी।

बैठक में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा तथा एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version