Home latest प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह में नागौर शाखा को श्रेष्ठ शाखा सम्मान से...

प्रांतीय दायित्व ग्रहण समारोह में नागौर शाखा को श्रेष्ठ शाखा सम्मान से सम्मानित किया 

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर(प्रदीप कुमार डागा) शाखा संयुक्त सचिव संगठन शरद कुमार जोशी ने बताया कि नागौर शाखा को यह सम्मान गत सत्र 2025–26 में किए गए समाज सेवा की गतिविधियों के लिए दिया गया।

नागौर शाखा ने गत सत्र जिला प्रशासन के साथ मिलकर वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया। परिषद् सदस्यों द्वारा लगातार तीन दिनों तक प्रताप सागर को स्वच्छ करने में श्रमदान किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए अनेक स्थानों पर बेजुबान पक्षियों के लिए परिंडे और चुग्गाघर लगाए गए। निर्जला एकादशी पर परिषद् सदस्यों द्वारा नागौर रेलवे स्टेशन पर 500 लीटर शिकंजी रेलयात्रियों को वितरित की गई। इसी प्रकार पांच केंद्रों पर एनीमिया मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 1000 से अधिक किशोरियों और युवतियों की रक्त जांच कर उन्हें निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

इस शाखा सम्मान के अंतर्गत भारत माता और योद्धा संन्यासी स्वामी विवेकानंद जी का चित्र शाखा के वित्त सचिव विकास सोनी तथा उपस्थित सदस्यों रामनिवास पालड़िया, खींवराज टाक, कैलाश सारडा, रविप्रकाश सोनी, योगेश सरवाडिया को प्रदान किया गया। सभी सदस्यों को मंच पर आमंत्रित कर परिषद के क्षेत्रीय महासचिव संदीप बाल्दी, राष्ट्रीय संयोजक (संस्कार) कुलगुरु डॉ. त्रिभुवन शर्मा और प्रांतीय संरक्षक नृत्य गोपाल मित्तल ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version