लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा/नई दिल्ली (विनोद सेन)।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनके पदभार ग्रहण के एक दिन पश्चात दिल्ली में शिष्टाचार भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। इस मौके पर एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप के ओएसडी, जवाहर फाउंडेशन के ट्रस्टी और पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रभारी रजनीश वर्मा ने उन्हें दुशाला और पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
रजनीश वर्मा ने कहा कि नितिन नवीन का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर आसीन होना पूर्वांचल समाज के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा, सशक्त विचारधारा और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण मिलेगा।
16 दिसंबर 2025 को बिहार निवासी चाणक्यपुरी, नई दिल्ली में बिहार के उद्योग मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के नेतृत्व में शिष्टाचार मुलाकात संपन्न हुई। इस दौरान भीलवाड़ा ग्रुप की औद्योगिक और सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ जनसेवा एवं विकासात्मक कार्यों की जानकारी साझा की गई। जवाहर फाउंडेशन की स्मारिका भी भेंट की गई, जिसे सभी गणमान्य व्यक्तियों ने सराहा।
इस ऐतिहासिक अवसर ने सौहार्द, सहयोग और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। पूर्वांचल समाज में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा और जगह-जगह से शुभकामनाओं और बधाइयों का सिलसिला जारी है। यह विश्वास व्यक्त किया गया कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन और देश नई ऊँचाइयों को छूएगा और जनसेवा के कार्यों को और गति मिलेगी।