लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुनील शर्मा
जयपुर । जयपुर पुलिस की जागरुकता के चलते रेलवे स्टेशन से अपहरण हुआ डेढ़ साल के मासूम को पुलिस ने लोगों की सतर्कता से नरैना से बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बताया की राज ठाकुर नामक मासूम बच्चे के अपहरण का मामला उसके माता- पिता ने दर्ज कराया था। उन्होंंने पुलिस को बताया की वे जोधपुर जाने का इंतजार कर रहे थे इसी दौरान कोई बच्चे को उठाकर ले गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए करीब 100 सीसीटीवी कैमरे खंगाले जिसमें आरोपी बच्चे को अपनी गोद में ले जाता हुआ नजर आया। आरोपी बच्चे को गोद में उठाकर 22 गोदाम सर्कल तक नजर आया लेकिन उसके बाद उसका कोई फुटेज नजर नहीं आया। आरोपी ने बताया की 22 गोदाम से वह ऑटोरिक्शा में सवार होकर दो सौ फीट बाईपास पहुंचा और यहां से नरैना की बस में बैठकर नरैना पहुंच गया। नरैना में शराब खरीदता देखकर कुछ लोगों ने शक के आधार पर उसकी फोटो खिंचकर वायरल की और स्थानीय पुलिस को सुचना दे दी । स्थानीय पुलिस ने जयपुर कंट्रोल रुम को सूचना दी और बच्चे की फोटो भेजी जैसे ही पुलिस ने बच्चे और आदमी का हुलिया मिलाया बच्चे की पहचान हो गई. स्थानीय पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जयपुर ले आई जहां से बच्चे को उसके माता- पिता के सुपुर्द कर दिया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
