Home latest पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 1 जुलाई को

पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर 1 जुलाई को

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जयपुर । पिंक सिटी प्रेस क्लब जयपुर में निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर मंगलवार 1 जुलाई को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा।  प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुकेश मीणा और महासचिव मुकेश चौधरी,  शिविर की संयोजक डॉ، मोनिका शर्मा और सहसंयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि शिविर में सभी पत्रकार साथी और उनके परिजनों के स्वास्थ्य का निशुल्क परीक्षण किया जाएगा और उन्हें दवा भी दी जाएगी। प्रेस क्लब सभागार में आयुर्वेद से जुड़े विशेषज्ञ एक संवाद भी करेंगे।  प्रेस क्लब की प्रबंध कार्यकारिणी भी इस दौरान मौजूद रहेगी।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version