लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के नैनवा रोड स्थित बरसाना कॉलोनी में फागोत्सव का आयोजन किया गया। नगर सेठ के दरबार से आए कलाकारों ने बाबा श्याम की मनोरम झांकी सजाई। बेहतरीन व्यवस्था व शानदार पंडाल में सैकड़ो श्याम भक्तों की उपस्थिति में बाबा श्याम की ज्योति प्रज्वलित के साथ श्याम भजन संध्या की शुरुआत हुई। स्थानीय गायक कलाकार राम सिंह ने गणेश वंदना मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे की, तत्पश्चात गायक हरि ओम सवाई माधोपुर में आज बिरज में होली रे रसिया, दरबार सांवरिया ऐसो से जो प्यारो
अनुपम चौधरी भरतपुर आओ सांवरिया सरकार लीले पर चढ़ के, ज्योति सवाई माधोपुर ने कितनी कृपा सांवरे बनाए रखना, राहुल उनियारा ने रंग मत डाले रे सांवरिया से समां बांध दिया। होली के धमाल गीतों पर श्याम भक्त झूम उठे। देर रात तक श्याम भजनों की सरिता बहती रही। आयोजित समिति के हरि ओम जांगिड़, दीपक चौपदार, मोनू जांगिड़, सोनू सेन, रवि जांगिड़, आशुतोष जांगिड़, रमेश सैनी, विष्णु ब्रिटेनिया, धर्मेंद्र गुर्जर ने गायक कलाकारों, आगंतुक अतिथियों व श्याम प्रेमियों को माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

रात्रि 3 बजे श्याम आरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। भजन संध्या के समापन तक श्याम भक्त उपस्थित रहे। श्याम भजन संध्या में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष उपस्थित थे।