लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पीसांगन, अजमेर (स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी) :
पीसांगन, अजमेर। पीसांगन के व्यापारी मौहल्ला, तेलीवाड़ा, पुराने थाने के पास, बजरंग मार्केट, गणगौरी चौक, बस्सी मौहल्ला, नया बाजार, मोची मौहल्ला और चैनपुरा मौहल्ला के ग्रामीणों ने लगभग 10 दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने इस समस्या के निस्तारण के लिए उपखंड अधिकारी राजीव बड़गूजर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि पेयजल के लिए उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अन्य स्थानों से पानी की व्यवस्था करनी पड़ रही है। उन्होंने चेताया कि अगर सर्दियों में यह हाल है, तो गर्मियों में स्थिति और गंभीर हो सकती है।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद अली कुरेशी, देवेंद्र सेन, पूर्व वार्ड पंच निहाल गोयल, अमजद खान, सिकंदर खान, ओमप्रकाश कुमावत और गणेश छीपा सहित कई नागरिक मौजूद थे।
