लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
केक काटकर सजाई गई छप्पन भोग की झांकी, भक्तों की उमड़ी भीड़
लोकेशन – पीसांगन (अजमेर)
स्थानीय संवाददाता – ओमप्रकाश चौधरी
पीसांगन के ब्यावर रोड स्थित नगीना भैरव धाम पर काल अष्टमी के अवसर पर भैरूजी महाराज का अवतरण दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया गया।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने भैरव दरबार में धोक लगाकर मन्नत मांगी और पूजा-अर्चना की।
मुख्य उपासक सेवाराम गुर्जर के सानिध्य में भैरव जन्मोत्सव पर केक काटा गया और छप्पन भोग की झांकी सजाई गई।
सेवाराम गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर भजन संध्या का आयोजन किया गया था, जिसमें भजन गायकों ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं।
भैरव अष्टमी के अवसर पर केक काटने के बाद प्रसाद वितरण किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान दिनेश नायक, विकास अधिकारी सोहनलाल डारा, थानाधिकारी प्रहलाद सहाय, युवा भाजपा नेता एवं पूर्व सरपंच बलदेव गुर्जर सहित हजारों श्रद्धालु शामिल हुए।