Home latest पवन माँजू बने ज़िलाध्यक्ष, गोपाल सिंह चारण जिला मंत्री

पवन माँजू बने ज़िलाध्यक्ष, गोपाल सिंह चारण जिला मंत्री

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 


रेसा-पी का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन कठौती में संपन्न

पादूकलां : महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, कठौती में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षा सेवा परिषद (रेसा-पी) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन धूमधाम से आयोजित हुआ। सम्मेलन में नागौर जिले के आठ ब्लॉकों से अनेक प्रधानाचार्य उपस्थित रहे। इस दौरान शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चिंतन और चर्चा हुई।

प्रांतीय सभाध्यक्ष दिनेश सिंह चौधरी ने संगठनात्मक प्रक्रिया की जानकारी दी और भविष्य की चुनौतियों पर प्रकाश डाला। प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री दिलीप पारीक ने प्रधानाचार्यों की मांगों, विशेषकर वेतन ग्रेड सुधारने की आवश्यकता पर जोर दिया।

नई जिला कार्यकारिणी का गठन

संगठनात्मक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें प्रमुख नियुक्तियाँ इस प्रकार हुईं:

  • सभाध्यक्ष: उमरदीन छीपा (जायल)

  • ज़िलाध्यक्ष: पवन माँजू (नागौर)

  • जिला मंत्री: गोपाल सिंह चारण (रिया)

  • जिला कोषाध्यक्ष: नेमीचंद फिडौदा (मूण्डवा)

  • उपाध्यक्ष: अनिल कुमार शर्मा (डेगाना)

सम्मेलन में बड़ी संख्या में प्रधानाचार्य रहे उपस्थित

सम्मेलन में मेहबूब खान, भवानीशंकर शर्मा, मानाराम पचार, मगनाराम गोदारा, आनंद सिंह कच्छावा, दरियाव चौधरी, श्रवण भाम्बू, सीताराम सियाग, रिडमल सियाग, केशाराम सियाग, रूपाराम बेनीवाल, सुरेश तिवाड़ी, जगदीश विश्नोई, गोविंद सिंह चारण, मुकेश लोमरोड, विष्णुकांत शर्मा, सुखबीर डूडी, सुभाषचंद्र पारीक, चैनाराम बैन्दा, सुखराम सारण, राजेंद्र प्रसाद पारीक, अर्जुन खुडखुडिया, राजेश सिवर सहित विभिन्न ब्लॉकों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे।

सम्मेलन ने शैक्षिक मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर प्रदान करते हुए जिले के प्रधानाचार्यों के लिए अनुभव साझा करने का मंच तैयार किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version