लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान
किशनगढ़ रेनवाल: पंखुड़ी फाउंडेशन द्वारा रविवार को माहेश्वरी भवन धर्मशाला में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शहर के 100 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम बड़ा मंदिर के महंत डॉ. श्री जुगलकिशोर शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। इस अवसर पर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों का भी सम्मान किया गया।
पंखुड़ी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मीकि और संस्था की अध्यक्षा पूजा जांगिड़ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। इसी उद्देश्य से इस वर्ष भी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में बड़ा मंदिर के महंत डॉ. श्री जुगलकिशोर शरण जी महाराज, महंत मुकेश महाराज, पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा, प्रशांत मेहरड़ा, सीबीईओ जगदीश मीणा, राजेश बेनीवाल, एचआरडीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश तंवर, अशोक असावा, एचआरडीए की प्रदेशाध्यक्ष ममता आशीवाल, प्रदेश महामंत्री कल्पना कुमावत, सीताराम बासनीवाल, रामगोपाल जोगीदास, सुवालाल वर्मा, रणजीत, दीपक दाधीच, कालू यादव, अर्जुन यादव, श्रवण जाट, सांवर देवंदा, नरेंद्र जैदिया, भगत सिंह खांडेकर, तैयब निर्माण, अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन बनवारी लाल प्रजापत ने किया। समारोह में विद्यार्थियों, अभिभावकों और अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।