Home latest पलाई से खाटूश्याम नगरफ़ोर्ट के लिए पदयात्रा रवाना, जगह-जगह किया स्वागत

पलाई से खाटूश्याम नगरफ़ोर्ट के लिए पदयात्रा रवाना, जगह-जगह किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। उपखंड क्षेत्र के पलाई ग्राम के श्याम मित्र मंडल के तत्वाधान में कस्बें के श्री चारभुजा नाथ मन्दिर से खाटूश्याम नगरफ़ोर्ट के लिए निशान पैदल यात्रा रवाना हुई। पदयात्री सुबह 10 बजे चारभुजा नाथ मन्दिर पर एकत्रित हुए। जहां भगवान चारभुजा नाथ एवं निशानों की पंडित जीतमल शर्मा तथा पुजारी हरजी वैष्णव वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई। चारभुजा नाथ की आरती के बाद खाटूश्याम के जयकारों व गाजे-बाजे के साथ पदयात्रा रवाना हुई। पदयात्रा मन्दिर से मुख्य बाजार, बस स्टैण्ड, नगरफोर्ट तिराहा होते हुए विभिन्न मार्गो से होकर निकली। जो लक्ष्मीपूरा, बोसरिया, खेड़ली, मांडकला होती हुई नगरफ़ोर्ट खाटूश्याम दरबार में पंहुची| पदयात्रा में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पुरा कस्बा खाटूश्याम के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। कस्बें के लोगों ने पदयात्रियों का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया। पदयात्री डीजे की धून पर नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान यात्रा में श्याम मित्र मण्डल अध्यक्ष शेरसिंह सोंलकी, राजेश धाकड़, सुदामा मीणा, मोजीराम नायक, संजय धाकड़, रतन लाल रेगर, सुनील जैन सहित कई महिला-पुरूष मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version