Home latest पलाई कस्बे में 2 से 4 सितंबर तक तेजाजी महाराज का विशाल...

पलाई कस्बे में 2 से 4 सितंबर तक तेजाजी महाराज का विशाल मेला

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क 

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के पलाई कस्बे स्थित वीर तेजाजी मंदिर परिसर में आगामी 2 से 4 सितंबर 2025 तक तेजाजी महाराज का तीन दिवसीय विशाल मेला आयोजित होगा। आयोजन की जिम्मेदारी वीर तेजाजी महाराज विकास सेवा समिति द्वारा की जा रही है। समिति अध्यक्ष सुदामा मीना और मेला संयोजक शेरसिंह सोलंकी ने मेले के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।


कार्यक्रमों का विवरण

1 सितंबर (सोमवार)

  • रात्रि में तेजाजी महाराज का जागरण आयोजित होगा।

2 सितंबर (मंगलवार)

  • बिंन्दोरी, कलश यात्रा व शोभायात्रा के साथ मेले का भव्य शुभारंभ।

  • उद्घाटन प्रातः 9:00 बजे होगा।

3 सितंबर (बुधवार)

  • सुबह 10:00 बजे से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं की शुरुआत।

  • मुख्य आकर्षण कबड्डी प्रतियोगिता

    • प्रथम पुरस्कार : ₹11,000/-

    • द्वितीय पुरस्कार : ₹5,100/-

  • रात्रि 8:00 बजे से विद्यालयी बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम

4 सितंबर (गुरुवार)

  • मेले का समापन।

  • मुकेश छेला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा भजन संध्या

  • सम्मान समारोह का आयोजन।


 मुख्य आकर्षण :

  • तीन दिवसीय धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन।

  • बिंन्दोरी, कलश यात्रा और शोभायात्रा।

  • खेलकूद प्रतियोगिताएँ व कबड्डी टूर्नामेंट।

  • बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम।

  • समापन दिवस पर भव्य भजन संध्या और सम्मान समारोह।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version