Home latest ओबीसी कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी

ओबीसी कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

दिनेश पाराशर पुष्कर

पुष्कर। में आयोजित दो दिवसीय चिंतन शिविर के दौरान अखिल भारतीय रावणा राजपूत समाज ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी कि ओबीसी कोटे में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिविर में समाज के सैकड़ों महिला-पुरुष प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने कहा कि सरकार यदि रावणा राजपूत समाज के हक और आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश करती है, तो समाज उग्र आंदोलन से पीछे नहीं हटेगा। समाज के वरिष्ठ नेता गजेन्द्र सिंह सांखला ने स्पष्ट किया कि समाज की चुप्पी को सरकार कमजोरी न समझे। ओबीसी कोटा समाज का संवैधानिक अधिकार है, जिसे किसी भी कीमत पर छीने नहीं दिया जाएगा। चिंतन शिविर में युवाओं की भूमिका, समाज के अधिकार और शिक्षा-रोजगार के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। समाज ने एकजुटता का परिचय देते हुए संघर्ष का बिगुल फूंका।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version