लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल)
जिला यूनेस्को एसोसिएशन, जवाहर फाउंडेशन और पूर्वांचल जन चेतना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेवाड़ केसरी कुश्ती प्रतियोगिता 2025 में भीलवाड़ा के निखिल यादव ने ग्रीको रोमन दंगल में शानदार प्रदर्शन करते हुए मेवाड़ बाल केसरी का खिताब अपने नाम किया।
निखिल यादव, भीलवाड़ा निवासी वरिष्ठ पहलवान दिनेश यादव के पुत्र अखिल यादव की प्रेरणा से कुश्ती में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता में विजयी होने के बाद एडवोकेट हैमेंद्र शर्मा (अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस एवं पूर्व अध्यक्ष बार एसोसिएशन) ने अपने निजी आवास पर निखिल यादव, अंजू पहलवान, कोच दिनेश यादव तथा दंगल कमेटी अध्यक्ष दिनेश साहनी का सम्मान एवं स्वागत किया।
एडवोकेट शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर निखिल यादव को ₹11,000 का नगद पुरस्कार प्रदान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर उन्होंने मेवाड़ केसरी प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा सहित सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ न केवल खिलाड़ियों को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि जिले में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
