Home latest नरुका युवा कांग्रेस पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

नरुका युवा कांग्रेस पीसांगन ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोकेशन-पीसांगन,अजमेर।
स्थानीय संवाददाता-ओमप्रकाश चौधरी।
अजमेर देहात युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाल पंवार ने निकटवर्ती ग्राम मेवाड़िया निवासी गजेंद्र सिंह नरूका को पीसांगन ब्लॉक के युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। संगरिया विधायक एवं युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया,राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी मनीष चौधरी के निर्देश एवं नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी रहे शिव प्रकाश गुर्जर की अनुशंसा पर इनको नियुक्त किया है। नरूका ने प्रदेश नेतृत्व सहित नसीराबाद विधानसभा प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर एवं जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाल पंवार का आभार जताते हुए, भरोसा दिलाया है कि वह संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version