Home latest नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा

नरेश मीणा टोंक जेल से रिहा

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 कजोड़ गुर्जर ब्यूरो चीफ

टोंक। युवा नेता नरेश मीणा  आज टोंक जेल से रिहा कर दिये गए। नरेश मीणा को शुक्रवार को राजस्थान हाई कोर्ट ने समरावता कांड के मामले में जमानत दे दी थी। आज जमानत मुचलके की कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद टोंक जेल से नरेश मीणा को रिहा कर दिया गया। जेल से बाहर निकलने के साथ ही उनके खास समर्थकों ने नरेश मीणा जिंदाबाद के नारे लगाए । नरेश मीणा कार में सवार होकर हाथ जोड़ते हुए निकल गए। इस दौरान उन्होंने किसी तरह का कोई बयान नहीं दिया। उनके समर्थक सुबह से बरसात में भीगते हुए उनका इंतजार कर रहे थे। नरेश मीणा मीडिया से बगैर बात किए ही समरावता के लिए रवाना हो गए। इस दौरान नरेश मीणा हाथ जोड़े रहे।  प्रशासन की सख्ती के चलते नरेश ने मौन रहकर भी मीडिया का धन्यवाद ज्ञापित किया। कानून व्यवस्था में भरोसा व्यवक्त किया।

इन शर्तों के साथ रिहा किए गए नरेश मीणा

राजस्थान हाईकोर्ट ने नरेश मीणा की रिहाई के साथ कुछ शर्ते भी लगाई है। जिसके अनुसार नरेश मीणा को हर महीने की 25 तारीख को अपनी हाजिरी दर्ज करानी होगी। साथ जमानत के बाद वे किसी भी तरह का शक्ति प्रदर्शन नहीं कर सकेंगे। रैली आदि निकालने पर जमानत रद्द हो सकती है।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version