Home latest नरेश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री की गहलोत की सभा मे किया जोरदार...

नरेश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री की गहलोत की सभा मे किया जोरदार हंगामा

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। देवली उनियारा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस से दावेदारी कर रहे नरेश मीणा ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने नामाकन पत्र दाखिल करने के बाद मिडिया को संबोधित करते कांग्रेस पार्टी और सांसद हरीश मीणा को आड़े हाथों लिया उसके बाद नामाकन रैली निकाली। नामाकन रैली उपखंड अधिकारी कार्यालय से प्रारम्भ कर उनियारा के खेल मैदान में चल रही कांग्रेस प्रत्याशी के सी मीणा की नामाकन सभा मे पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा, रघु शर्मा आदि मौजूद थे। जंहा निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ओर उनके समर्थकों द्वारा जोरदार हंगामा किया। जिसे पुलिस ने खदेड़ा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version