Home latest नंद घर आंगन में गूंज रही कृष्ण जन्म की बधाइयां

नंद घर आंगन में गूंज रही कृष्ण जन्म की बधाइयां

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क,

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के आस्था के प्रमुख केंद्र राम रघुनाथ मंदिर में कृष्ण जन्म की बधाइयां गाई जा रही हैं। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मंदिर परिसर को सजाया गया और भगवान के स्वागत में बंदनवार बांधे गए।

जन्माष्टमी के दूसरे दिन से ही मंदिर में प्रतिदिन कृष्ण जन्म की बधाई गाई जा रही है, जो जलझूलनी एकादशी तक नियमित रूप से चलेंगी।

महिला मंडल का भजन-कीर्तन

महिला मंडल की अनीता बढ़ाया और संतोष जांगिड़ ने बताया कि राम रघुनाथ मंदिर में लगातार भजन-कीर्तन के माध्यम से कृष्ण जन्म की खुशियां मनाई जा रही हैं।
“नंद घर आंगन में बज रही आज बधाई”,
“लल्ला की सुनके में आई यशोदा मैया दे दो बधाई”,
“मेरा लाल झूले पालना नित होले झोटा दिज्यो”
जैसे भजनों की प्रस्तुतियां दी जा रही हैं।

भजनों की धुन पर महिलाएं झूमकर नृत्य करती हैं और भाव-विभोर होकर भगवान का गुणगान करती हैं।

भक्तिमय माहौल

मुख्य बाजार स्थित राम रघुनाथ मंदिर में ढोलक और मजीरों की थाप पर गाए जा रहे भजनों से पूरा बाजार भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया है। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिदिन भगवान की आरती की जाती है और बाल गोपाल को भोग अर्पित किया जाता है।

महिलाओं की बड़ी भागीदारी

कृष्ण जन्म की बधाई के इस आयोजन में शहर के विभिन्न मोहल्लों से महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस अवसर पर रेखा बढ़ाया, शांति खंडेलवाल, संतोष जांगिड़, गुड्डी साहू, अनीता बढ़ाया, माया आकड़, सुमित्रा जांगिड़, प्रेमलता शर्मा, निर्मला खत्री, प्रेम देवी सैनी, पूजा सोनी, शालू शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिला भक्त उपस्थित रही।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version