Home crime नकाबपोश बाइक सवारों ने दुल्हे के पिता से लाखों रुपए...

नकाबपोश बाइक सवारों ने दुल्हे के पिता से लाखों रुपए के जेवरात से भरा बैग लूटा 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क -मुनेश धाकरे

धौलपुर।  जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 11बी स्थित सैंपऊ रोड पर सोमवार रात नकाबपोश बाइक सवार दो जने लाखों रुपए के जेवरात रखा बैग छीन कर भाग गए।  बैग दूल्हे के पिता से छीना। इस धटना से शादी समारोह में हडक़ंप मच गया और लोग एकत्र हो गए।

वारदात की सूचना पर कोतवाली और फिर निहालगंज थाना पुलिस पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। बैग में करीब 2.50 लाख रुपए के जेवरात होना बताया जा रहा है।
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के जौरा खुर्द से धौलपुर बारात आई हुई थी। शहर में सैंपऊ रोड पर बारात एक मैरिज होम में ठहरी थी और यहां बारात निकासी कार्यक्रम चल रहा था। बताया जा रहा है कि दूल्हे के पिता गिर्राज पुत्र बाल मुकुंद जेवरात रखा बैग लेकर मैरिज होम के बाहर आए थे। इस बीच पीछे से चेहरा ढके दो बाइक सवार आए और बैग छीन कर भाग गए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version