लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी, पुलिस कर रही पहचान की कोशिश
श्रीगंगानगर। (ब्यूरो चीफ: मनजीत सिंह)
श्रीगंगानगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जिले के ओ माइनर नहर की 24 “O” टेल पर एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, एक किसान ने नहर में शव को बहकर आते देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।
श्रीकरणपुर सीआई रामप्रताप ने बताया कि शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि शव की हालत खराब होने के कारण मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
