Home latest नागरिक विकास परिषद की सेवाओ का हुआ विस्तार

नागरिक विकास परिषद की सेवाओ का हुआ विस्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

विजय कपूर की रिपोर्ट
डूंगरगढ़ । सेवा का अर्थ है दूसरों को ईश्वर का अंश मानते हुए उनकी भलाई के लिए कार्य करना। हादसों में पीड़ित मानवता को बिना किसी जाति, धर्म, वर्ग, भाषा भेद के सेवा करना आत्मसंतोष देता है। ये प्रेरणा डूंगरगढ़ न्यायालय के न्यायाधीश हर्ष कुमार ने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओ को दी। वे नागरिक विकास परिषद भवन में पांच बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर व पांच एयरबैड की सेवा के लोकार्पण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहें थे। हर्ष कुमार ने कहा कि सेवा कार्य करने वाले सामाजिक दायित्वों के प्रति भी जागरूक होकर समाज की कुरीतियों को खिलाफ चेतना प्रसार पर भी ध्यान देवें। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संस्थाध्यक्ष जगदीश स्वामी ने बताया कि संस्था के वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम चौरड़िया की प्रेरणा से दानदाता राजेश कुमार पुत्र रूप चद चोरड़िया द्वारा पांच बड़े ऑक्सिजन सिलेंडर और सोहनलाल सेठिया द्वारा पांच एयरबैड नागरिकों की सेवा के लिए समर्पित किए गए है।

स्वामी ने बताया कि परिषद द्वारा ऑक्सीजन मशीनें, ऑक्सीजन सिलेंडर, एंबुलेंस, शव वाहन, शव फ्रीजर, सर्जीकल बैड, व्हील चैयर सहित विभिन्न चिकित्सा उपयोगी मशीनें क्षेत्रवासियों की सेवार्थ संचालित की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि तुलसीराम चौरड़िया ने सदैव संस्था के चिकित्सकीय सेवाओं में योगदान देने के लिए तत्पर रहने की बात कही। इस दौरान विशिष्ट अथिति कमल सिंघी ने संस्था के संचालन समिति में जुड़ने की स्वीकृति दी। आभार ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष गोपाल राठी ने किया। पत्रकार विशाल स्वामी ने बताया कि मंचासीन अतिथियों का समिति सदस्य सुरेश कुमार भादानी कुंभाराम घिंटाला, एडवोकेट रणवीरसिंह खीची, बजरंगलाल सेवग, मनोज कुमार गुसाईं, केएल जैन, विजयराज सेवग, सत्यनारायण स्वामी, बजरंगलाल भामूं, कमल सोमाणी ने स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर अनिल धायल, भावेश तातेड़, बजरंग डाकलिया, गोविंदराम सिंघी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस कार्यक्रम का शानदार संचालन वरिष्ठ पत्रकार विभिन्न संस्थाओं में सक्रियता से सेवा देने वाले विशाल स्वामी ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version