Home education मुकुनपुरिया स्कूल का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, 23 छात्र प्रथम श्रेणी में

मुकुनपुरिया स्कूल का 12वीं परिणाम शत-प्रतिशत, 23 छात्र प्रथम श्रेणी में

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मांडलगढ़। उपखंड क्षेत्र के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मुकुनपुरिया ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। विद्यालय के संस्थाप्रधान सुनील कुमार मीणा के नेतृत्व में पूरे स्टाफ ने मेहनत और नवाचार के जरिए सरकारी स्कूलों की छवि को सकारात्मक दिशा देने का कार्य किया है।

विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था को व्यवस्थित रूप से लागू करते हुए नियमित कक्षाएं, पूर्ण उपस्थिति, गणवेश अनिवार्यता, कंप्यूटर शिक्षा, आधुनिक संसाधनों का उपयोग और स्वच्छ-हरित परिसर जैसी पहलें की गईं। साथ ही शिक्षकों ने विषयवार नियमित अध्ययन कराकर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

इस वर्ष 12वीं कक्षा में कुल 26 विद्यार्थियों में से 23 ने प्रथम श्रेणी और 3 ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की। विद्यालय की छात्रा प्रियंका पुरोहित ने 95.20% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अनिता बैरवा ने 91.60% और दिनेश धाकड़ ने 86.60% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के इस परिणाम से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और यह साबित हुआ है कि सरकारी स्कूल भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उत्कृष्ट परिणाम दे सकते हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version