लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर श्री सांवलियाजी मंदिर मण्डल बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष हजारीदास के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का नए बोर्ड गठन के लिए आभार जताया। इस अवसर पर विधायक अर्जुन लाल जीनगर सहित बोर्ड के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
