लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर श्रीडिग्गीपुरी कल्याणजी तीर्थ क्षेत्र विकास समिति के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य सरकार द्वारा श्री कल्याण तीर्थ के विकास के लिए कॉरिडोर निर्माण की घोषणा का आभार जताया तथा मंदिर के सुनियोजित विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर विनय कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश गौतम सहित समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।
