लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर ।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए अनुकंपा नियुक्ति के 10 प्रकरणों में शिथिलता प्रदान की है।
इस निर्णय से राजकीय कार्मिकों के निधन के बाद उनके आश्रित परिवारों को संबल और रोजगार का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने 6 प्रकरणों में आवेदन में विलंब को शिथिल करते हुए नियुक्ति का अनुमोदन किया है, जबकि 2 प्रकरणों में न्यूनतम आयु सीमा और 1 प्रकरण में ऊपरी आयु सीमा में राहत दी गई है।
साथ ही, एक प्रकरण में आश्रित पत्नी की सुविधा के अनुसार विभाग परिवर्तन को भी सहानुभूतिपूर्वक स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री शर्मा के इस निर्णय से कई परिवारों को राहत और भविष्य के प्रति नया भरोसा मिला है।
