Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (19 अप्रैल) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में अक्षय तृतीया का विशेष महत्व है। यह दिन नए कार्यों की शुरुआत और मांगलिक आयोजनों के लिए अत्यंत शुभ एवं पुण्य फलदायी माना जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक प्रगतिशील और जागरूक समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे समाज में व्याप्त बाल-विवाह जैसी कुरीतियों को समाप्त करने में सक्रिय योगदान दें, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण हो सके।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version