Home latest मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जोधपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने श्रीराम दरबार की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी शोभायात्रा न केवल आमजन को अपनी संस्कृति से जोड़ती है, बल्कि समाज में भाईचारे की भावना को भी मजबूत करती है। इससे नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति के मूल्यों की जानकारी मिलती है और सनातन परंपरा को मजबूती मिलती है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संभव हो पाया है। उनके नेतृत्व में देशभर के आस्था स्थलों के विकास को नई गति मिली है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन का महाकाल महालोक कॉरिडोर और सोमनाथ मंदिर में भी विकास एवं जीर्णोद्धार के कार्य किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि नवरात्रि का सनातन संस्कृति में विशेष आध्यात्मिक महत्व है। रामनवमी के अवसर पर लोगों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, विधायक देवेन्द्र जोशी, बाबूसिंह राठौड़, पब्बाराम विश्नोई, विहिप के केंद्रीय अधिकारी स्वप्न मुखर्जी, प्रांत अध्यक्ष डॉ. राम गोयल, समिति अध्यक्ष अर्जुन सिंह उचियारड़ा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version