लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
आर.के. जैन, सीए एस.पी. झंवर, जी.सी. जैन और योगेश लढ्ढा ने उठाए विभिन्न मुद्दे
भीलवाड़ा | रिपोर्टर – पंकज पोरवाल
मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से बुधवार को चैम्बर भवन में ‘जीएसटी बचत उत्सव एवं सेन्ट्रल जीएसटी पर आपसी परिसंवाद कार्यशाला’ का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में रिवर्स चार्ज पर इनपुट टैक्स क्रेडिट, जीएसटी रिफंड, सर्कुलर संख्या 197/09/2023 दिनांक 17 जुलाई 2023, निर्यातकों के शिपिंग बिल व रिफंड क्लेम, जीएसटीआर-2B डाटा मैचिंग सहित कई तकनीकी विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यशाला के दौरान उद्यमियों की ओर से मानद महासचिव आर.के. जैन, सीए एस.पी. झंवर, निर्यातक जी.सी. जैन और योगेश लढ्ढा ने विभिन्न मुद्दे उठाए।
उदयपुर संभाग के अतिरिक्त आयुक्त अरविंद कुमार सिंह ने उद्यमियों द्वारा उठाए गए बिंदुओं पर विस्तार से स्पष्टीकरण दिया और विभागीय दृष्टिकोण साझा किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में एसजीएसटी के अतिरिक्त आयुक्त हितेंद्र त्रिवेदी, सहायक आयुक्त (सिटी) बलराम मीणा, सहायक आयुक्त (ग्रामीण) अजय कुमार मोदी, और एसजीएसटी उपायुक्त काना राम का स्वागत चैम्बर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आर.सी. लोढ़ा, पूर्वाध्यक्ष जी.सी. जैन, और संयुक्त सचिव एन.के. जैन ने किया।
आईसीएआई, आईसीएसआई और टैक्स बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सेन्ट्रल जीएसटी की उदयपुर संभागीय आयुक्त अमिता सिंह रवाना तो हुईं, लेकिन मुख्यालय से आए विशेष कार्य के चलते शामिल नहीं हो सकीं।
