Home international मेलबर्न में राजस्थानी संस्कृति की अनूठी झलक-

मेलबर्न में राजस्थानी संस्कृति की अनूठी झलक-

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
 एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियाई राजस्थानी

मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया । एसोसिएशन ऑफ ऑस्ट्रेलियाई राजस्थानी द्वारा आयोजित “जीमन” नामक भव्य स्नेह मिलन समारोह का सफल आयोजन मेलबर्न में सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में ऑस्ट्रेलिया में बसे सैकड़ों राजस्थानी परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, और अपनी मातृभूमि की सांस्कृतिक गरिमा को जीवंत किया।

राजस्थानी थीम पर झूमे लोग
संस्था के प्रतिनिधि  रवि शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम में राजस्थानी थीम के अनुरूप विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जिनमें पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, फैशन रैंप वॉक और सांस्कृतिक खेल शामिल थे। बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक ने राजस्थानी वेशभूषा में भाग लेकर रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रवासी राजस्थानी समुदाय को एक मंच पर लाकर सांस्कृतिक एकता, परंपराओं और आपसी संबंधों को सुदृढ़ करना रहा। “जीमन” मेलबर्न में रहने वाले राजस्थानी समाज के लिए एक अविस्मरणीय स्मृति बन गया।

संस्था के प्रमुख पदाधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पदाधिकारियों — जितेंद्र शर्मा, कीर्ति शर्मा, वीरेंद्र सिंह शेखावत, संजय पुरोहित, सैनिक जैन, वीरेंद्र खटाना और देव सिंह — ने कार्यक्रम में पधारे सभी आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के आयोजनों के माध्यम से राजस्थानी संस्कृति की अमूल्य विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version