लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। प्रसिद्द मोतीडूंगरी स्थित श्रीगणेश जी महाराज का आज मंदिर परिवार की ओर से पंचामृत से अभिषेक किया गया। मंदिर के मंहत कैलाश शर्मा ने बताया की पूष्य नक्षत्र में पंचामृत अभिषेक 151 किलो दूध, 21 किलो दही, 54 किलो घी,21 किलो बूरा से किया गया। इसमें शहद एवं केवड़ा जल, गुलाब जल,इत्र और गुलाब इत्र से भी अभिषेक किया गया। श्री गणेश जी महाराज को 1100 लड्डूओं का भोग लगाया गया। फूल बंगला की झांकी में विराजमान किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्दालुओं ने भगवान श्री गणेश जी महाराज के दर्शन किए। 