Home latest मकान के बगल में खाली प्लॉट में मोबाइल टावर लगाने के लिए...

मकान के बगल में खाली प्लॉट में मोबाइल टावर लगाने के लिए की गई, खुदाई से आई मकान में दरारें..

0

लोक टुडे न्यूज़  नेटवर्क

परिवार के सदस्यों को डर, अधिकारी सुनने को तैयार नहीं

भरतपुर – अटलबंद थाना क्षेत्र स्थित विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के लिए चिंता को स्थिति बनी हुई है। उनके मकान के बगल में एक प्लॉट में मोबाइल टावर लगाने के लिए खुदाई की गई, जिससे मकान में दरारें आ गईं। अब बारिश के कारण प्लॉट में भरे पानी से मकान की नींव को खतरा हो गया है ।मकान में दरारें आने से परिवार के सदस्यों को डर है कि मकान कभी भी गिर सकता है।परिवार ने अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।


सुलेखा निवासी विजय नगर कॉलोनी ने बताया कि हमारे घर के बगल में ओमप्रकाश निवासी विजय नगर कॉलोनी के एक खाली प्लॉट पड़ा था। करीब 1 महीने पहले उसने अपने प्लॉट में मोबाइल टावर लगवाने के काम शुरू किया। टावर लगाने के लिए प्लॉट में बुल्डोजर की मदद से गड्ढा खोदा गया। बुल्डोजर की धमक के कारण सुलेखा के मकान की दीवार में दरारें आ गईं। कॉलोनी के लोगों ने टावर लगने का विरोध किया। जिसके बाद टावर लगाने का काम रोक दिया गया लेकिन, प्लॉट में 10 फुट गहरा ऐसे ही छिड़ दिया गया।

बारिश के बाद गड्ढे में पानी भर गया। अब ओमप्रकाश के प्लॉट से बारिश का पानी सुलेखा के घर की नींव में जा रहा है। ऊपर से मकान में पहले से दरार आई हुई। अब ऐसे सुलेखा के मकान में उसका परिवार और उसके देवर मनोज का परिवार रहता है। ऐसे में अब मकान में रहने वाले लोगों को डर बना हुआ है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान कभी भी गिर सकता है।सुलेखा ने बताया कि इसकी शिकायत तत्कालीन कलेक्टर अमित यादव, नगर निगम आयुक्त श्रवण विश्नोई, SDM राजीव शर्मा से की गई। उसके बाद भी प्रशासन के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। सुलेखा का परिवार अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुका है। सुलेखा का कहना है कि उस मकान में हुए नुकसान का मुआवजा दिया जाए। साथ ही प्लॉट से पानी निकाला जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version