Home crime महिलाओं के साथ बदसलुकी करने पर युवक को चप्पलों से पीटकर...

महिलाओं के साथ बदसलुकी करने पर युवक को चप्पलों से पीटकर थाने में सौपा

0

 

रामगढ़ अलवर। रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय में शनिवार को दोपहर बाद आवासीय विद्यालय में गार्ड नें हॉस्टल में खाना बनाने वाली महिलाओं के साथ बदसलुकी कर डाली। इसलिए सभी महिलाओं ने गार्ड को चप्पलों से पीटते हुए रैली निकालते हुए रामगढ़ थाने पहुंची और पुलिस को सुपुर्द कर दिया । पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है । पीड़ित महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हॉस्टल में महिलाएं खाना बना रही थी तो आरोपी यूनुस खान हॉस्टल में पीड़ित महिला के साथ अश्लील हरकत करने लगा तो पीड़िता ने विरोध किया।   पीड़िता के साथ मार पीट करने को उतारू हो गया । पीड़ित ने शोर मचाया तो हॉस्टल में खाना बना रही अन्य महिलाएं भी वहां पर आ गई और पीड़ित महिला को बचाने लगे। आरोपी यूनुस ने सभी महिलाओं के साथ मारपीट व बदसलूकी । पीड़िता ने रिपोर्ट में मंगलसूत्र चोरी करने का भी आरोप लगाया । महिलाओं की आवाज सुनकर लोगों ने गार्ड यूनुस को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया । वही गार्ड यूनुस खान ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया की वह अल्पसंख्यक छात्रावास में गार्ड का काम करता है । यह सभी महिलाएं हॉस्टल में खाना बनाने के लिए आई और आते ही कहने लगे कि हमारी सैलरी आप खा जाते हो, मैंने इन महिलाओं से कहा कि आप हॉस्टल के कर्मचारी सपात से बात करना। इसी बात को लेकर यह महिलाएं मेरे को गाली गलौज करने लगी और मुझे पीटते हुए मेरी वीडियो बनाने लगी और मुझे चप्पलों से पीटते हुए थाने ले आई । थाना अधिकारी सवाई सिंह ने दोनों पक्षों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है । थाना अधिकारी का कहना है कि पुलिस इस मामले में अभी गहनता से जांच कर रही है ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version