Home latest महेंद्र जैन राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री बने

महेंद्र जैन राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री बने

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
स्थानकवासी परम्परा के सबसे विशाल धर्म संघ श्री वर्धमान स्थानकवासी श्रमण संघ की 118 वर्ष पुरानी मातृसंस्था श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जे डी जैन द्वारा अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर जनपथ दिल्ली में शपथ लेने के बाद नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन द्वारा नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। समारोह में जोन 3 राजस्थान प्रांत से निर्वाचित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र जैन चौरु ने जैन कांफ्रेंस नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री पद की शपथ ली।महेन्द्र जैन टोंक जिले उनियारा उपखंड ग्राम पंचायत चौरु के निवासी को राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री बनने पर स्थानीय संघ एवं श्वेतांबर जैन समाज में खुशी है। इनकी नियुक्ति पर संघ मंत्री शांतिलाल जैन अध्यापक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल जैन का आभार व्यक्त किया है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version