Home latest महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. को आदर की चादर समर्पित

महासाध्वी कुमुदलताजी म.सा. को आदर की चादर समर्पित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अनुष्ठान के माध्यम से सर्व मंगलकारी कल्याणकारी शांतिनाथ भगवान की आराधना: महासाध्वी कुमुदलता

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रमण संघीय जैन दिवाकरीय मालव सिंहनी पूज्या कमलावती म.सा. की सुशिष्या अनुष्ठान आराधिका ज्योतिष चन्द्रिका पूज्य महासाध्वी डॉ. कुमुदलता म.सा. आदि ठाणा 4 के सानिध्य में शनिवार सुबह सज्जनविला स्थित ललित-नीता बाबेल के निवास पर अनुष्ठान आराधना हुई। इस अवसर पर भगवान शांतिनाथ का जाप करते हुए सर्व सुख शांति के लिए मंगलकामनाएं की गई। जाप के माध्यम से विश्व, राष्ट्र, समाज, परिवार तक हर स्तर पर कल्याण ओर खुशहाली की प्रार्थना की गई। महासाध्वी मण्डल ने जाप अनुष्ठान सम्पन्न कराया।

उन्होंने कहा कि भगवान शांतिनाथ की आराधना व्यक्ति के लिए हर तरह से मंगलकारी है। जाप के बाद महासाध्वी कुमुदलता म.सा. ने मंगल संदेश देते हुए बाबेल परिवार की संघ-समाज के प्रति समर्पित भाव से दी जा रही सेवा ओर गुरू भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे परिवार समाज के लिए प्रेरणादायी है।

नवकार मंत्र चौकी की विधिपूर्वक स्थापना
अनुष्ठान आराधना से पूर्व चातुर्मास समिति के पदाधिकारियों, समाज के वरिष्ठ श्रावकों व बाबेल परिवार के सदस्यों द्वारा नवकार मंत्र चौकी की विधिपूर्वक स्थापना की गई।

कल सुबह करेंगे सज्जनविला से विहार

आध्यात्मिक चातुर्मास समिति के सचिव राजेन्द्र सुराना के अनुसार अनुष्ठान आराधिका पूज्य डॉ. कुमुदलताजी म.सा. आदि ठाणा 6 जुलाई रविवार सुबह 6.15 बजे सज्जनविला स्थित ललित नीता बाबेल के निवास से मंगल विहार करेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version