लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शाखाओं के समर्पण और सामंजस्य से प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने किया गौरव व्यक्त
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | राष्ट्र सेवा और सामाजिक कार्यों में अग्रणी राजस्थान मध्य प्रांत ने अपनी कर्मठता और समर्पण से देशभर में गौरव हासिल किया है। प्रांत द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों के कारण इसे सर्वश्रेष्ठ प्रांत घोषित किया गया है।
प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम सोमानी ने बताया कि इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रांतीय कार्यकारिणी ने सभी शाखाओं के दायित्वधारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“यह सम्मान किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि हर उस सदस्य की मेहनत का परिणाम है, जो निरंतर धरातल पर सेवा कार्यों में जुटे रहे। यह पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है। हम भविष्य में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ राष्ट्र सेवा के कार्यों में लगे रहेंगे।”
प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी सभी शाखाओं के सामंजस्य और समर्पण को इस सफलता का मूल कारण बताया, जिससे मध्य प्रांत ने सेवा के पथ पर नया शिखर स्थापित किया है।
