लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
हीरादास – गोलपारा बाईपास सड़क पर बारिश का पानी और कीचड़ जमा होने से वाहन चालक फिसलकर हो रहे है चोटिल
भरतपुर । मानसून की बारिश ने करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़कों की हालत खराब कर दी है। शहर में कई जगह सड़कें टूट चुकी हैं और गहरे गड्ढ़े हो गए हैं।हीरादास – गोलपारा बाईपास सड़क पर बारिश का पानी और कीचड़ होने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है और कई लोग फिसलकर चोटिल हो गए हैं।यह समस्या मानसून से पहले सीवरेज लाइन डालने के लिए सड़कों को खोदने के कारण और बढ़ गई है। बारिश ने इस समस्या को और गंभीर बना दिया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरादास – गोलपारा बाईपास रोड का निर्माण दो साल पहले 5 करोड़ 11 लाख रुपए की लागत से हुआ था, सड़क एक माह निर्माण के बाद ही उखड़ने लगी थी। मानसून से पहले ठेकेदार ने सीवरेज लाइन डालने का काम शुरू किया तो सड़क को जगह जगह से खोद डाला।उसके बाद मानसून की पहली बारिश ने बची कुची खसर पूरी कर दी।