Home crime लोसल थाने के राजपुरा गांव के मंदिर में हुई चोरी की वारदात

लोसल थाने के राजपुरा गांव के मंदिर में हुई चोरी की वारदात

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

चांदी के छत्र दान-पात्र सहित कीमती सामान चोरी 

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l थाना इलाके के राजपुरा में बीती रात को अज्ञात चोरों ने गांव के मुख्य चौक स्थित श्री जमुवाय माता मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने मंदिर से मुख्य गेट का ताला तोड़कर करीब आधा किलो वजन के आठ चांदी के छत्र व 8 से 10 हजार रुपए की नगदी से भरा दान पात्र सहित अन्य सामान चुरा कर ले गए। यहां तक की मंदिर में चोरों ने माइक सेट भी तोड़ दिया। मन्दिर में हुई चोरी की वारदात का पता तब चला जब सुबह पूजारी पूजा करने आया,उसके बाद पूजारी ने आसपास के लोगों को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची लोसल पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और घटना के बारे में पुजारी सहित ग्रामीणों से जानकारी ली। वही मंदिर के मुख्य गेट का टूटा ताला पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version