Home latest मां कुल्लू वाली के दरबार में चढ़ाई 81 फिट लम्बी चुन्नी

मां कुल्लू वाली के दरबार में चढ़ाई 81 फिट लम्बी चुन्नी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर में राजस्थान कॉलेज के पास स्थित शक्तिपीठ श्री कुल्लू वाली माताजी को शनिवार को 81 फीट लंबी चुनरी चढ़ाई गई। मंदिर के प्रबंधक जसवंत पुजारी ने बताया कि शनिवार को मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया। शोभायात्रा में मां की भव्य झांकी भी सजाई गई। शोभायात्रा में मां की चुनरी को भक्तगण ने हाथों में थामे रखा। शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ चौमू दरवाजे से शुरू होकर मुख्य बाजार, कबूतर चौक, किसान शिव मंदिर से होते हुए मां कुल्लू वाली मुख्य मंदिर पहुंची।

यहां मां से क्षेत्र में सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। शोभायात्रा में व्यापार मंडल अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल अजमेरा, पूर्व पार्षद सुनील सांखला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंडतिया, व्यापार महासंघ अध्यक्ष अशोक असावा, विष्णु मालपानी, नन्द किशोर मालपानी, नाथूराम मालपानी, मोतीराम सांखला, डॉ.लक्ष्मी नारायण सामरिया आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version