Home latest माली (सैनी) युवा महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर उदय लाल माली का...

माली (सैनी) युवा महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर उदय लाल माली का किया स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

महासभा करेगी माली समाज को मजबूत: गोपाल माली

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाल लाल माली, जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली व माली (सैनी) कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष तोताराम माली के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने माली सैनी युवा महासभा के जिलाध्यक्ष बनने पर उदय लाल माली का जोधडास फाटक स्थित संकल्प महाविद्यालय परिसर में स्वागत सम्मान किया गया।
महासभा के जिलाध्यक्ष भैरूलाल माली ने बताया कि नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष उदय लाल माली का संगठन के पदाधिकारियों द्वारा माला पहना साफा बंधवाकर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर महासभा के साथ-साथ कर्मचारी संस्था के पदाधिकारियों ने भी उनका स्वागत सम्मान करते हुए उन्हें बधाई दी व कहा कि माली को जिलाध्यक्ष बनने पर भीलवाड़ा माली समाज में हर्ष की लहर व्याप्त है और माली समाज के लोगों को भी माली से बहुत सारी आशाएं है जो इनके कार्यकाल में पूरी होने की संभावना है।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री माली ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के हितों के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे। साथ ही प्रत्येक जिले में माली महासभा की जिला कार्यकारिणी बनाने के साथ ही माली समाज के प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को महासभा से जोड़ा जायेगा। जिससे महासभा की मजबूती के साथ-साथ समाज को भी एक नई दिशा मिलेगी व समाज भी मजबूत होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version