Home latest माली महासभा ने किया जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांखला का स्वागत

माली महासभा ने किया जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांखला का स्वागत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाड़ा (विनोद सेन)। राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के संरक्षक व महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सांखला (मोतीबाबा) के एक दिवसीय दौरे पर भीलवाड़ा पहुंचे।
माली महासभा के जिला महामंत्री सत्यनारायण गुलगांवा ने बताया कि राजस्थान प्रदेश माली (सैनी) महासभा के संरक्षक व महात्मा ज्योतिबा फूले राष्ट्रीय जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोतीलाल सांखला (मोतीबाबा) व समाज के कई जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों के भीलवाड़ा पहुंचने पर माली महासभा के प्रदेश महामंत्री गोपाललाल माली व जिला अध्यक्ष भैरूलाल माली के नेतृत्व में माली महासभा के पदाधिकारियों एवं माली समाज के सैकड़ों लोगों द्वारा उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत सम्मान किया गया। सांखला यहां पर महासभा के प्रदेश संगठन मंत्री व नगर निगम महापौर के पीए हरनारायण माली द्वारा आयोजित धार्मिक समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे थे। इस अवसर पर सांखला ने माली महासभा के पदाधिकारियों एवं सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकत कर समाज की गतिविधियों के बारे में चर्चा की। साथ ही समाज की राजनीतिक सक्रियता की जानकारी लेते हुए कहा कि माली समाज को राजनीति में भी सक्रिय रहकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए।
इस अवसर पर माली सैनी कर्मचारी संस्थान के अध्यक्ष तोताराम सांखला, सचिव कन्हैयालाल बुलिवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार माली, फूले सेवा संस्थान के कोषाध्यक्ष शंकर गोयल, नानूराम गोयल, कैलाश भभीवाल, बंशीलाल माली, दिनेश माली, लक्ष्मण सरिवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रोशन गढ़वाल, पवन सैनी, आयुष सैनी, प्रकाश चन्द्र माली, लालाराम माली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भैरूलाल रागस्या सहित समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version