लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा। (पंकज पोरवाल) माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम द्वारा सत्कार ग्रुप के सहयोग से डे-नाइट माहेश्वरी प्रोफेशनल क्रिकेट लीग सीजन-4 का आयोजन आगामी 24 से 26 जनवरी तक महावीर स्कूल ग्राउंड में दुधिया रोशनी में किया जाएगा।
इसी क्रम में प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन महेश छात्रावास में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, जिला मंत्री रमेश राठी, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी एवं महेश सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र कचोलिया अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता माहेश्वरी प्रोफेशनल फोरम के अध्यक्ष सीए सुनील सोमानी ने की, जबकि संयोजक प्रदीप लाठी ने आयोजन की जानकारी दी।
संयोजक प्रदीप लाठी ने बताया कि 12 जनवरी को आईपीएल की तर्ज पर नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से 10 टीमें बनाई जाएंगी। इनमें आरआर ऑर्नामेंट, मैलाना ग्रुप, सीताराम, शुभम कोल, बृजेश बांगड़ हॉस्पिटल, बिरला बंधु ज्वेलर्स, शारदा एंटरप्राइज, एसएन, कामधेनु सहित अन्य टीमें शामिल होंगी।
टूर्नामेंट के सभी मैचों का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य माहेश्वरी समाज के प्रोफेशनल्स को एक मंच पर लाना और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है। इस लीग में 150 से अधिक प्रोफेशनल खिलाड़ी भाग लेंगे, जिनमें उद्योगपति, चार्टर्ड अकाउंटेंट, एमबीए, डॉक्टर, इंजीनियर और अधिवक्ता शामिल हैं।
आयोजन समिति में नरेश जागेटिया, नवनीत तोतला, अभिषेक बाहेती, दिनेश आगाल, प्रांशु सारडा और सोनेश काबरा शामिल हैं। कार्यक्रम में प्रोफेशनल फोरम के अनेक सदस्य एवं टीम ऑनर्स भी उपस्थित रहे।
