Home latest लोसल में भाजपा ने मनाया काला दिवस 

लोसल में भाजपा ने मनाया काला दिवस 

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोगों का किया सम्मान

ओम प्रकाश सैनी

सीकर, लोसल l आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा की ओर से देश भर में 25 जून से 7 जुलाई तक मनाए जा रहे काला दिवस के तहत मंगलवार को स्थानीय भाजपा मंडल की ओर से काला दिवस मनाया गया। शारदा स्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम में आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले कस्बे के बद्रीनारायण शर्मा, जगदीश प्रसाद मिश्रा, भागीरथमल जोशी व बनवारी लाल कुमावत सीकर का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया।

इस मौके पर आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले लोगों ने उनके साथ किए गए बर्ताव, अत्याचार और लड़ाई लड़ने के दौरान जेल में डालने आदि के बारे में विस्तार से बताया। वही पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद राम बिजारणियां, जिला परिषद सदस्य रणवीर सिंह बिजारणियां, मंडल अध्यक्ष जोधराज रेगर सहित वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस को संविधान व लोकतंत्र की हत्या करने वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौरान बुजुर्गों को जबरन जेल में डाला गया।

देश का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया तक को भी नहीं बख्शा गया।आंदोलनकारियों पर जुल्म ढ़हाया गया। कार्यक्रम में बनवारी लाल कुमावत, महेश बागड़ी, शंकर लाल मारवाल, जुगल किशोर टांक, सूरजमल जाटोलिया, पवन कुमार दाधीच, विक्रम सिंह भीराणा, रामनिवास बिजारणिया, मूलचंद कालिका, महावीर स्वामी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व कस्बे के लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद उपस्थित लोगों ने पूर्व पालिका अध्यक्ष गोविंद राम बिजारणिया को उनके जन्म दिवस पर शुभकामनाएं दी तथा केक काटकर जन्मदिन मनाया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version