Home latest लोक सभा सदन में साँसद दामोदर अग्रवाल ने जिंदल के अवैध खनन...

लोक सभा सदन में साँसद दामोदर अग्रवाल ने जिंदल के अवैध खनन व अवैध ब्लास्टिंग की बात रखी

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

अनुबंध के अनुसार नही हुआ निवेश  
उस क्षेत्र के किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर

  
भीलवाड़ा। (विनोद सेन) आज लोक सभा में भीलवाड़ा साँसद दामोदर अग्रवाल द्वारा मेसर्स जिंदल सा लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग व खनन कार्य बंद करवाने व उससे प्रताड़ित किसानों को न्याय दिलवाने व उपनगर पुर के मकानो में आ रही दरारो एवं भीलवाड़ा जिले के स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग रखी गई ।
साँसद प्रवक्ता झुरानी ने बताया कि साँसद अग्रवाल द्वारा आज लोकसभा सदन में भीलवाड़ा में जिंदल सा लिमिटेड द्वारा
क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग व खनन कार्य बंद करवाने व उससे प्रताड़ित किसानों को न्याय दिलवाने पुर के मकानो में आ रही दरारो एवं स्थानीय युवाओं को रोजगार की मांग रखी गई । जिंदल सा लिमिटेड द्वारा भीलवाड़ा जिले की सदैव उपेक्षा की गई है।। आस पास के क्षेत्रवासियों में भारी रोष व्याप्त है वहाँ के किसान आत्महत्या करने के लिए आमादा हो रहे हैं।।
सांसद अग्रवाल ने सदन में जिंदल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मेरे लोकसभा क्षेत्र भीलवाड़ा में जिंदल सॉ लिमिटेड द्वारा अवैध खनन एवं अवैध ब्लास्टिंग के कारण भूगर्भीय असंतुलन होकर जन धन की हानि हो रही हैं । उप नगर पुर में अवैध ब्लास्टिंग से सैकड़ो मकान में दरारे आकर जान माल की अति गंभीर स्थिति बनी हुई है। जिंदल सा लिमिटेड द्वारा अनुबंध के अनुसार ना तो निवेश किया गया ना ही स्थानीय निवासियों को रोजगार मिल पा रहा है। जिंदल द्वारा खसरा संख्या 21/44 में गैर मुमकिन नाले को बंद कर दिया गया है अनेक चारागाह भूमियों पर कब्जा कर अवैध गतिविधियां संचालित हो रही है। जलिया गांव में 300 मीटर की परिधि में 15 मीटर का गेरा बनाकर 45 किलोग्राम बारूद भरकर ब्लास्टिंग की जा रही है । उस क्षेत्र के किसान वह आमजन आए दिन धरना प्रदर्शन करते हैं। किसान आत्महत्या के लिए विवश हो रहे हैं अतः सदन से पुरजोर निवेदन है कि इस अवैध ब्लास्टिंग व अवैध खनन को अविलंब बन्द कर राहत प्रदान की जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version