Home latest लाइट का पोल दे रहा है हादसे को निमंत्रण

लाइट का पोल दे रहा है हादसे को निमंत्रण

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर के नैनवा रोड़ स्थित विधुत विभाग के कार्यालय के सामने सिंचाई विभाग ऑफिस के पीछे छप्पन जी के तालाब की पाल पर एक लाइट का पोल झुका हुआ है। जिसके आंधी तूफान में गिरने से बड़ा हादसा कभी भी हो सकता है ।
बताया जाता है वहां कई गरीब लोगों के मकान बने हुए हैं।जिनके ऊपर से वह विद्युत की लाइन निकल रही है ।वहां लगा एक विधुत लाइन का पोल पिछले काफी समय से झुका हुआ है ।जो गिरने के कगार पर है। यदि आंधी तूफान में यह लाइट का पोल गिर जाता है तो वहां बड़ा हादसा होने का अंदेशा है।जिससे बड़ा हादसा भी हो सकता है।

छप्पन जी की तालाब कि पाल पर से कई मवेशी व राहगीर भी गुजरते रहते हैं।साथ ही तेज हवा चलने पर इस लाइट के पोल के तारों से स्पार्किंग होता है । पिछले साल इसी पोल के तारों से स्पार्किंग होने से आग लगने की भी घटना हो चुकी है।इसके बावजूद विधुत निगम द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया है ।नागरिकों ने विधुत निगम के उच्चाधिकारियों से कार्यवाही करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version