Home latest लघु उद्योग भारती महिला इकाई की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 1 से, हुआ भूमि...

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 1 से, हुआ भूमि पूजन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

मातृशक्ति के इस तरह के प्रयासों से मिलेगा समाज स्वावलंबन को बल: महंत हंसाराम

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लघु उद्योग भारती महिला इकाई द्वारा आगामी 1 और 2 जुलाई को अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्वयं सिद्धा 2025 मेले का आयोजन किया जा रहा है। अध्यक्ष पल्लवी लढ़ा ने बताया कि मेले हेतु हरिसेवा धाम के पूज्य महंत हंसाराम महाराज के कर कमल से भूमि पूजन संपन्न हुआ। हंसाराम महाराज ने कहा कि मातृशक्ति के इस तरह के प्रयासों से समाज स्वावलंबन को बल मिलेगा।

लघु उद्योग भारती की सचिव फेयर कन्वीनर नेता बंसल ने बताया कि मेले की तैयारी जोरों पर है। फेयर में लगभग 25 से अधिक उत्पादों की 65 से अधिक स्टॉल रहेगी। फेयर में दौरान 1 जुलाई को शाम 4.00 बजे राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के सानिध्य में महिला सशक्तिकरण एवं स्वदेशी पर सेमिनार का आयोजन रहेगा। जिसमें भारतीय रक्षा अनुसंधान संस्थान की डायरेक्टर एवं वैज्ञानिक डॉक्टर मीना मिश्रा द्वारा विषय रखा जाएगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version