Home latest लघु उद्योग भारती महिला इकाई की दो दिवसिय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2025 एक...

लघु उद्योग भारती महिला इकाई की दो दिवसिय स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी 2025 एक जुलाई से

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्वयं सिद्धा फेयर की व्यवस्थाओं हेतु मीटिंग सम्पन्न, कमेटीयों का किया गठन

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) लघु उद्योग भारती की महिला इकाई की ओर आयोजित दो दिवसिय स्वयंसिद्धा 2025 महिला उद्यमिता प्रदर्शनी का आयोजन 1 व 2 जुलाई को अग्रवाल उत्सव भवन, रोडवेज बस स्टैंड के पास किया जायेेगा। अध्यक्षा पल्लवी लढ़ा ने बताया कि आगामी स्वयं सिद्धा फेयर की व्यवस्थाओं हेतु मीटिंग की गई। जिसमें स्वयं सिद्धा से जुड़ी विभिन्न कमेटीयों का गठन करते हुए प्रदर्शनी की कार्य योजना पर विचार विमर्श किया गया। स्वयं सिद्धा में विक्रय हेतु विभिन्न उत्पाद की स्टॉल रहेगी जिनमे होम डेकोर, हैंडलूम, राखियां, घर के बने खाद्य पदार्थ, कुर्तियां, साड़ियां, विभिन्न प्रकार की ज्वेलरी, ऑर्गेनिक कॉस्मेटिक, गिफ्ट आइटम्स आदि प्रमुख है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version