लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
300 से अधिक मेधावी विद्यार्थियों का होगा सम्मान
किशनगढ़ रेनवाल। पंखुड़ी फाउंडेशन की ओर से 19 जुलाई को सुबह 11 बजे माहेश्वरी भवन धर्मशाला में द्वितीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। बड़ा मंदिर के महंत डॉ. जुगलकिशोर शरण जी महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले इस समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले शहर के मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक एवं पंखुड़ी फाउंडेशन के संस्थापक द्वारका प्रसाद वाल्मिकी ने बताया कि समारोह में शहर के 120 से अधिक स्कूलों के 300 से ज्यादा प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं का मनोबल बढ़ाना है।
समारोह में पूर्व डीजीपी रवि प्रकाश मेहरड़ा मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा महंत डॉ. जुगलकिशोर शरण जी महाराज, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत, सीबीईओ जगदीश मीणा तथा मुकेश महाराज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
