लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
शहर में शनिवार को मदरसा मोमिन द्वारा खेल महोत्सव के तहत राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में उनियारा शहर के चारों मदरसों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों को तीन दलों मौलाना अबुल कलाम आजाद दल, अशफाक उल्ला खां दल,नेताजी सुभाष चंद्र बोस दल तीनों दलों को तिरंगे के तीन रंगों केसरिया, सफेद, हरा आवंटित किया गया।
प्रत्येक दल के बच्चे अपने हाथों में अपने दल के कलर का रिबन हाथों में बांधकर पंक्तिबद्ध होकर राजकीय सरदार उच्च माध्यमिक विद्यालय के स्टेडियम पहुंचे जहां साधारण दौड़, मेंढक दौड़, लंगडी दौड़, चम्मच दौड़ ,क्रिकेट प्रतियोगिता,खो खो आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।बाद में विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण किया गया इस अवसर पर मोमिन मदरसा कमेटी के उपाध्यक्ष नासीरुद्दीन खान, फारूक हुसैन, मदरसा अनुदेशक संघ से ब्लॉक अध्यक्ष जावेद अख्तर मंसूरी, मदरसा मोमिन के प्रधानाध्यापक जफर अली ,वरिष्ठ शिक्षा अनुदेशक इसरार अहमद सारण, मोहम्मद इदरीश खान, रुखसाना बानो,इमरान अली, जाहिद पठान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन शिक्षा अनुदेशक संघ के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जाकिर सारण ने किया।
