लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर धर्म रक्षा समिति शास्त्री नगर की ओर से रविवार को खंडेलवाल कॉलेज परिसर में 151 पार्थिव शिवलिंग का पूजन किया गया । यह कार्यक्रम निशुल्क आयोजित किया गया । डॉक्टर प्रशांत शर्मा के आचार्यत्व मैं वैदिक विद्वानों ने मंत्रोच्चारण के साथ यजमानों का पूजन एवं अभिषेक करवाया ।
इस दौरान हाथौज धाम के महाराज एवं हवा महल के विधायक बाल मुकुंदाचार्य ने विधिवत पार्थिव शिवलिंगों का पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। आचार्य पंडित डॉ प्रशांत शर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम पितृ पूजन, नवग्रह, रूद्र, शिवलिंगो का दूध, दही,शहद, गन्ने के रस, बील पत्रों आदि से अभिषेक किया गया। द्वादश ज्योतिर्लिंगों का अद्भुत स्वस्थित वाचन किया गया जिससे समूचा वातावरण धर्मम. हो गया। कार्यक्रम के आयोजन समिति के प्रमोद शर्मा ने बताया कि इस धार्मिक समारोह में सांसद मंजू शर्मा. विधायक डॉ गोपाल शर्मा.शुक्र संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली शरण जी महाराज, घाट के बालाजी के महंत सुरेश मिश्रा ,परकोटा गणेश जी के अमित शर्मा, कैलाश गौड़ आदि विद्वान शामिल रहे।